छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र बीजापुर का औचक निरीक्षण

धान की खरीदी, सुरक्षित रख-रखाव, संग्रहण एवं उठाव की स्थिति से अवगत होकर दिए आवश्यक निर्देश

बीजापुर: कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री पाण्डेय ने धान खरीदी की जानकारी सहित धान के सुरक्षित रख-रखाव, संग्रहण, भंडारण सहित त्वरित उठाव के निर्देश दिए। धान की बोनस राशि जिन किसानों को नहीं मिला उसका त्वरित निराकरण कर सभी पात्र किसानों को बोनस राशि प्रदाय करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, नोडल अधिकारी सहकारी समिति सुरज सिंह उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image