छत्तीसगढ़

पंडित श्री अनिरुधाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 19 जनवरी से

रायपुर: कान्हा बाजारी परिवार एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी के सौजन्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में विश्व विख्यात पंडित श्री अनिरुधाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं रायपुर के सभी धर्म प्रेमी सनातनियों से सादर आग्रह हैं कि आप कथा श्रवण करने आप सभी सहपरिवार सादर आमंलित हैं। हम सब रायपुर वासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि रायपुर में पंडित श्री अनिरुधाचार्य जी महाराज का प्रथम बार रायपुर में कथा वाचन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। महाराज जी तारीख 18 जनवरी 2024 को शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विमानतल पर आगमन होगा तत्पश्चात भारत माता चौक पर भारत माता की भव्य आरती के पश्चात भारत माता चौक से भव्य शोभायात्ना कथा स्थल तक निकाली जाएगी।

जिसका पूरे शोभा याला मार्ग पर भव्य स्वागत किया जाएगा, इस शोभायात्ना में नागपुर के ढोल ताशा पार्टी जिसमे 150 लोग रहेंगे एवं अन्य गाजे बाजे ढोल धमाका एवं चलित झांकी जिसमें श्रीराम दरबार तथा बांके बिहारी जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस श्रीमद भागवत कथा के लिए एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, जिसमें श्री राम दरबार अयोध्या का प्रतिरूप दिया जा रहा है उक्त मंच से ही आचार्य द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। इस कथा में विशेष रूप से भव्य डोम छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में प्रथम बार 100000 (स्क्वायर वर्ग फुट) सिंगल डोम  बनाया जा रहा है एवं साथ में अन्य डोम की व्यवस्था की गई जिसमे भक्तो की बैठने की व्यवस्था रहेगी पंडाल में चार भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है जिससे भक्त जनों के आने-जाने में असुविधा ना हो तथा पार्किंग की पूर्ण व्यवस्था की गई है, कथा स्थल में पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा एवं शौचायलयों की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल पर ही पूजन सामग्री के सामानों की दुकान की व्यवस्था की गई है।

दिनांक 22 जनवरी 2024 अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी कथा स्थल पर किया जाएगा एवं भव्य आयोजन किया जाएगा तथा एक लाख लोग भक्तों के भंडारे की व्यवस्था रखी गई है, उसी दिन कथा स्थल पर श्री कृष्ण जी के जन्म उत्सव भी मनाया जाएगा 23 जनवरी 2024 को 56 भोग एवं 24 जनवरी 2024 को रुक्मणी विवाह का भी भव्य आयोजन कथा स्थल पर होगा। कथा स्थल पर दिनांक 23 जनवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे हिंदू हृदय सम्राट गोश महल विधायक हैदराबाद श्री टी राजा जी का उद्बोधन भी मिलेगा एवं 24 जनवरी 2024 को हिंदू शेरनी श्रीमती नवनीत राणा जी जो वर्तमान अमरावती (महाराष्ट्र) की सांसद है।























 

Leave Your Comment

Click to reload image