भू - माफियाओ के द्वारा किसानो की जमीन बेचने का मामला सामने आया है
नकली दस्तावेज तैयार कर भू - माफियाओ के द्वारा किसानो की जमीन बेचने का मामला सामने आया है ।
तिल्दा नेवरा निवासी केशव शरण वैष्णव, पिता मनहरण दास वैष्णव ने बताया कि उनके पिता की जमीन को 30000 वर्गफीट क्रय कर, छल कपट से नकली दस्तावेज तैयार कर 42000 वर्गफीट विक्रय कर दिया गया, जो की अपराध की श्रेणी में आता है। जिसकी शिकायत छ.ग. राजस्व विभाग के समक्ष राजकुमार भीखवानी व अन्य के विरुद्ध नकली दस्तावेज तैयार कर पिता के जमीन को विक्रय करने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत किया था। महोदय (न्यायालय अपर कलेक्टर ) के द्वारा प्रकरण क्रमांक 202209113000045 के द्वारा अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश स्थिर रखा गया था एवं दिनांक 01.06.2023 को लोक अभियोजक द्वारा मार्ग दर्शन पत्र प्राप्ति में आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि. धारा 420, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत अपराध पंजीबद्ध करने मार्गदर्शित किया तथा पुनः माह दिसंबर 2023 को भी इसी धारा के अंतर्गत रखा गया परंतु आज दिनांक तक न ही अपराध पंजीबद्ध हुआ और ना ही अनुविभागीय कार्यालय में प्रकरण से संबंधित अभिमत के सभी दस्तावेज संलग्न है। अर्थात प्रकरण के दस्तावेज गायब है।
उन्होंने पत्रकार बंधुओ से निवेदन किया है, कि इस प्रकार की भू - माफिया जो कई वर्षो से अवैध प्लाटिंग कर शासन के साथ छल कर रहे है और किसानो की जमीन हड़प रहे है उनके विरुद्ध शासन को अवगत कराने की प्रार्थना की है।

