बृजमोहन ने किया ओम बिरला का स्वागत
रायपुर: नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वागत किया। इस खास मौके पर ओम बिरला ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री व विधायक उपस्थित थे।

