छत्तीसगढ़

बाइक में लेकर आ रहा था गांजा, पुलिस ने भेजा जेल...

रायपुर: नशा और इसके सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत तिल्दानेवरा थाना पुलिस ने 4.5 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी में अंकुश लगाने अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

28 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि पर रेल्वे फाटक के पास जोता रोड तिल्दा में एक व्यक्ति गांजा लाकर बेचने के फिराक में घूम रहा था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पल्सर मोटर सायकल क्र.OD 03 Y 1891 कीमती करीब 1,00,000/ रू. एवं नगदी 2,000/ रू. सहित मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 4 किलो 500 ग्राम कीमती करीबन 22,500/ रू. बरामद कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

आरोपी ईश्वर सराफ पिता उदे सराफ उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 03 ग्राम पाढ़ेल थाना पटनागढ़, जिला बलांगीर, उड़ीसा को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय रायपुर के आदेश से 29 फरवरी को जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
ईश्वर सराफ पिता उदे सराफ उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्र.03 ग्राम पाढ़ेल थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर ओडिशा।

Leave Your Comment

Click to reload image