छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया ट्राइब्स ऑफ बस्तर कॉफी टेबल बुक का विमोचन

जगदलपुर: चित्रकोट महोत्सव में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा तैयार की गई “ट्राइब्स ऑफ बस्तर “ कॉफी टेबल बुक का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल और अन्य अतिथियों के उपस्थिति में हुआ।

इस किताब में कांगेर घाटी  के आस पास निवासरत धुरवा जनजातीय समुदाय के  रीति रिवाज, त्यौहार , स्थानीय मेला मंडई, जंगल और आदिवासी संस्कृति का संबंध , वन उपज पर निर्भरता , समुदाय में सह अस्तित्व की भावना इत्यादि का फोटोग्राफी के माध्यम से वर्णन किया गया है। राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया की इस किताब के माध्यम बस्तर के आदिवासी संस्कृती  और उनका जंगलों से कैसा अनोखा संबद्ध है, उनकी प्राचीन ज्ञान प्रणाली, पारंपरिक चिकित्सा, अद्वितीय कला,  जंगलों के प्रती आस्था की संस्कृति, स्थानीय संगीत और नृत्य आदि की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की झलक दर्शाई गई है। बस्तर के पर्यटन के प्रचार प्रसार के लिए यह किताब सहायक साबित होगी जिससे देश और विदेश के लोगों को बस्तर के आदिवासी संस्कृति और उनके जंगलों से गहरे संबंधों के बारे में जानने को अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में आर सी दुग्गा, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त , राजेश पाण्डेय मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ , कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ बस्तर उत्तम गुप्ता, कमल तिवारी उप वनमण्डल अधिकारी, योगेश कुमार रात्रे उप वनमण्डल अधिकारी और समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image