छत्तीसगढ़

23 किसानों के खातों से पार किए 1.84 करोड़, बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR...

 कुरुद: धमतरी जिले के कुरूद में एचडीएफसी बैंक के 23 किसानों के अकाउंट से 1 करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने  बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि, कुरूद के बाईपास रोड के पास स्थित एचडीएफसी बैंक संचालित है। जिसके मैनेजर श्रीकांत टेनेटि ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 23 खाताधारक किसानों से उनके क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका, समेत अन्य माध्यमों से विभिन्न तरह के लोन देने के नाम पर उनके खाते से पैसा निकाल लिए। जिसके बाद ऑनलाइन पैसे निकालने की शिकायत खाता धारकों ने बैंक से की थी। जिसके बाद 8 मई को बैंक प्रबंधन ने कुरुद थाना में आवेदन दिया।

पीड़ितों ने कलेक्टर एसपी से और लगाई थी गुहार
कुरूद के एचडीएफसी बैंक के खाता धारकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया गया. जिसका किसी प्रकार से मोबाइल में मैसेज नहीं आया. जानकारी मिलने के बाद पीड़ित नंद कुमार साहू, बिहू लाल साहू रविंद्र कुमार साहू, भूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार साहू, प्रेम सिंह साहू आदि ने शिकायत की। साथ ही दोषियों के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए खातेदारों को उनकी राशि वापस दिलाने की मांग जिले के कलेक्टर और एसपी से भी की है।

मोबाइल और चेक के द्वारा निकाल लेते थे पैसा
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, एचडीएफसी बैंक गबन मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटि और कर्मचारी तेजेन्द्र पिता कुंजबिहारी साहू ग्राम डाही के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 267, 467, 468 और 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।  बैंक मैनेजर ने किसानों को क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका के लिए खाते से पैसे ट्रांसफर करते थे। मोबाइल और चेक के माध्यम से रुपये निकाल लेते थे।।अब तक 23 पीड़ितों का शिकायत मिला है और भी आवेदन मिल सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image