रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के B6 AC कोच में एक खंभा गिरने से हादसा हो गया है जिसके कारण AC कोच की खिड़की टूट गई है खिड़की के पास बैठे यात्री घायल हो गए हैं जिसमें एक युवक का हाथ कट गया है और एक की आंख पर चोट आई है घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में AC कोच की खिड़की टूटने से कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटे आई है हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं हादसे की खबर मिलते ही डीआरएम और रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
रायपुर रेलवे के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने का कहना है कि यह काम CSEB के द्वारा अवैध रूप से किया गया था जिसमें सुरक्षा को ताक पर रखा गया था हादसे के बाद स्टेशन स्टाफ तुरंत हरकत में आया और रेलवे के अधिकारी स्टेशन पहुंच गये रेलवे के तरफ से सभी जरूरी कार्रवाई की गयी है।