दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
कवर्धा: विगत कुछ दिनों से जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करते हुए वाहन चलाने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिस पर अंकुश लगाने हेतु कबीरधाम पुलिस ने जिले मे विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों/क्षमता से अधिक सवारी परिवहन पर कार्रवाई की है।
पुलिस ने 95 प्रकरण में कार्यवाही कर 38700/- रूपये समन शुल्क, प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई सायलेंसर में 08 प्रकरण में 11700/-रूपये समन शुल्क, आम रास्तों पर वाहन खडाकर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर कुल 114 प्रकरण में कार्यवाही कर 34200/-समन शुल्क लिया गया है। शराब सेवन कर वाहन चालन करने वाले पर 3 प्रकरण में कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा 30000/-रूपये अर्थदण्ड लिया गया है।
कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन ने चलाएं। ऐसा करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

