तुलसी वर्षा और पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम
कवर्धा: गोसाई मंदिर ग्राम रामपुर ठाठापुर 13 मई से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का 24 मई को विष्णु सहस्त्रनाम, गीता, तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा स्नान और पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ। व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक नरसिंहदेव गोस्वामी महाराज सेवाधिकारी राधारमणलाल मंदिर वृंदावनधाम ने अपने श्रीमुख से सात दिनों तक भक्तजनों को श्रीकृष्ण कथा का रसपान कराया। नरसिंह देव महाराज की ओजपूर्ण कथाशैली तथा प्रभावशाली व्याख्यान ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजनकर्ता सुदेश सिंह ठाकुर ने समस्त श्रोताओं तथा सहयोगी ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

