RPF रायपुर ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का LAPTOP लौटाया
एक यात्री का लैपटॉप बैग सहित स्टेशन पर छूट जानें की सूचना प्राप्त होने पर मंडल टास्क टीम के द्वारा सीसीटीवी चेक करने के दौरान बैग सीसीटीवी फुटेज में दिखा तब कार्यरत मंडल टास्क टीम रायपुर एवम आरपीएफ पोस्ट रायपुर के द्वारा प्लेट फार्म नं 05,06 पर पोल नं 12 के चबूतरा के पास जाकर देखा तो यात्रियों के बीच में एक काला ग्रे रंग का लैपटॉप बैग मिला जिसे आरपीएफ पोस्ट लाकर चेक करने पर एक एसर कंपनी का बैग जिसके अंदर एक Acer कंपनी का लैपटॉप , लैपटॉप चार्जर, आई कार्ड महिद्रा फाइनेंस कंपनी का , मोबाइल चार्जर, JBL कंपनी का स्पीकर, वन प्लस इयर बड्स, एचडीएफसी बैंक का चेक बुक, व एटीएम कार्ड, सनग्लास चश्मा, दो डायरी, व अन्य कागजात मिला जिसका अनुमानित कीमत लगभग 50,000 रुपया, जिसकी सूचना फोन के माध्यम सामान मालिक यात्री त्रिलोक सिंह काला को दिया गया जो गाड़ी संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस से जिसका पीएनआर नं 6736274235, कोच B/1 -03,24 पर रायपुर से रायगढ़ जाने के लिए रायपुर स्टेशन आया था , पोल नं 12 चबूतरा के पास बैठा हुआ था, गाड़ी का डिसप्ले होने के बाद अपने छोटी बेटी को गोद में लेकर हड़बड़ी में एसी कोच पीछे तरफ आने के कारण भूलवश अपना एक लैपटॉप बैग को छोड़ कर गाड़ी में बैठ कर आगे निकल गया, और अपने ऑफिस स्टाफ मोहम्मद तबरेज पिता कलंदर शाह उम्र 35 साल निवासी मौदहापारा रायपुर मोबाइल नं 7000997504 , को आरपीएफ पोस्ट रायपुर आया और सामान व मालिक का तस्दीक करने के पश्चात सही सलामत सुपुर्द किया गया उक्त यात्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए रेल सुरक्षा बल को सधन्यवाद ज्ञापित किया।

