‘विश्व जनसंख्या दिवस‘ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति नर्सिंग महाविद्यालय के बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ‘‘8 बिलियन की दुनियाः सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना‘‘ के थीम पर आधारित स्किट का आयोजन किया। छात्राओं द्वारा स्किट के माध्यम से बताया गया कि आज दुनिया भर मे बढ़ती जनसंख्या, परेशानी का एक बड़ा कारण बन गई है इसकी वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी जैसी समस्याएं अनियंत्रित होती जा रही है।
हर दिन लाखों की जनसंख्या बढ़ रही है। भारत दुनिया की दुसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राष्ट्र होने के कारण इस समस्या का हल और भी आवश्यक हो जाता है। हालांकि बढ़ती जनसंख्या से निपटने क लिए परिवार नियोजन जैसे समाधान मौजूद है, लेकिन लोगो मे इसकी जागरूकता की कमी है। परिवार नियोजन एवं इसके प्रति जागरूकता मे नर्सिंग क्षेत्र की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्या श्रीमती नारायणी साहू, एस.एन.ए. एडवाइजर श्रीमती शीजा एवं सह प्राध्यापक श्रीमती अमनदीप कौर द्वारा महाविद्यालय मे अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग छात्राओं को परिवार नियोजन के संबंध मे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय मे कार्यरत सभी नर्सिंग शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया।

