छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन हो रहा राष्ट्रगान

 कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है। इससे सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यो का संपादन कर रहे हैं। जिससे आमजनों के शासकीय कार्य भी समय पर संपादित हो रहे है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तय समय पर शासकीय कार्यालयों के संचालित होने एवं लोगों को बेहतर शासकीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय खुलने के समय राष्ट्रगान से कार्य की शुरूआत करने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समय पर संचालित हो रहे है। इसकी शुरूआत राष्ट्रगान से होती है। राष्ट्रगान से कार्य शुरू करने से अधिकारी-कर्मचारियों में देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की शक्ति का संचार हो रहा है। जिससे सभी कर्मी अधिक ऊर्जा एवं तत्परता से शासकीय कार्यो के संपादन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image