छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

 जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2024 को बालोद में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला खेल अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर ने बताया कि  स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से सुबह 07.30 बजे से प्रारंभ होगा।

स्वतत्रंता दौड़ सरदार पटेल मैदान से घड़ी चैक, संजारी क्लब, गंगासागर तालाब, दल्लीराजहरा मेन रोड से दल्ली चैक होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में समाप्त होगी। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यालय-महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, समस्त खेल संघ के अधिकारियों से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image