छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हर बूथ पर सुनी गई ‘मन की बात’ और बनाए गए सदस्य

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री आवास में 'मन की बात' सुनी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतसिंह सिसोदिया, भाजपा नेता कमलचंद भंजदेव जी, अंजय शुक्ला एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने मानस मंदिर भवन, छुरा मंडल, गरियाबंद में 'मन की बात' का श्रवण किया। इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी, रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बाद में श्री देव ने उपस्थित जनों से भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर वृहद चर्चा की और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई एवं वरिष्ठजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साव ने इसके बाद तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान और आयुष्मान कार्ड कैंप का उद्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गांगपुर में 'मन की बात' सुनी। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राठौर चौक, रायपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश महामंत्री  और मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रामू रोहरा ने तखतपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना एवं वहां वह सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने डोंगरगढ  नगर पालिका परिषद "मन की बात  सदस्यता के साथ" कार्यक्रम के तहत वार्ड न.04 के बूथ न.156 मे भाजपा के सदस्य बनाए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 103 में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image