आजादी का अमृत महोत्सव : 75 रेलवे स्टेशनों में चलाया जाएगा वृक्षारोपण अभियान
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संपूर्ण भारत वर्ष में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर व नागपुर मंडलों के द्वारा बुलेट मोटर सायकिल से तीनों रेल मंडलो में रुट प्लान के अनुसार सम्पूर्ण दपूम रेलवे के चयनित 75 रेलवे स्टेशनों में मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया ।
इसी कड़ी में 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान दपूम रेलवे के चयनित 75 रेलवे स्टेशनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 15 अगस्त तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा । पर्यावरण संरक्षण की महत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण में एक जागरूक संगठन की तरह अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ।
यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम दपूम रेलवे के 75 रेलवे स्टेशनों के स्टेशन परिसर, रेलवे कालोनियों, पार्क, शेड्, डिप्पों, तालाबों अत्यादि में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जाएगा । यह वृक्षारोपण अभियान दपूम रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के 35 रेलवे स्टेशनों, रायपुर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों एवं नागपुर रेल मंडल के 25 रेलवे स्टेशनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा । बाकी रेलवे स्टेशनों में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम हर साल होता है ।
बिलासपुर रेल मंडल के बालपुर, दाघोरा, जमगा, रायगढ़, भूपदेवपुर, कोरबा, मड़वारानी, कोठारी रोड, बालपुर हाल्ट, चांपा, नैला, अकलतरा, कोतमी सोनार, जयरामनगर, उसलापुर, करगी रोड, खोगसरा, कोठरी, पेन्ड्रा रोड, जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, मनेद्रगढ़, वेकेंटपुर रोड, अम्बिकापुर, अननुपूर, अमलाई, बुढ़ार, शहडोल, मुदरिया, उमरिया, चंदिया रोड, विलायत कलाँ रोड, रुपौंड एवं झलवारा रेलवे स्टेशनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ।

