मुख्यमंत्री को मिला हिदायतुल्लाह विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का न्योता
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार शाम उनके निवास कार्यालय में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 31 जुलाई को आयोजित होने वाले हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को दीक्षांत समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द और रजिस्ट्रार उदय शंकर उपस्थित थे।

