सुकमा के जंगलों में जारी है डीआरजी-नक्सलियों के बीच गोलीबारी...
सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ अभी भी चल रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की तरफ से अपडेट का इन्तजार है।