चाकू लेकर घूमने वाले 3 भेजे गए जेल
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी की आमानाका पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आज 3 आरोपियों को पकडा, जिनके पास से धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया, मामले में मोहित चतुर्वेदी, मिलन निषाद और विनय कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया गया है।

