क्राइम पेट्रोल

गैंडा सींग तस्करी में लिप्त 3 तस्कर गिरफ्तार...

 गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में संरक्षित और संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल एक सींग वाले गैंडे के सींग की तस्करी के मामले  लगातार सामने आते रहते हैं। असम वन विभाग ने इसी आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन अधिकारियों ने गुरुवार को गोलाघाट जिले में गैंडे के सींग के अवैध व्यापार में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। वन अधिकारियों के अनुसार, तीनों काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास गैंडे के सींगों की तस्करी में शामिल रहे हैं।

जिला वन अधिकारी रमेश कुमार गोगोई ने अधिक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी में से एक को काजीरंगा के पास बाघमारी इलाके से पकड़ा गया था। उसके कबूलनामे के बाद, दो अन्य को भी पकड़ लिया गया। आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में असम के ओरंग नेशनल पार्क में शिकारियों द्वारा गैंडे के सींग को हटाने के लिए ट्रैंक्विलाइजर का उपयोग करने का मामला सामने आया था। तब से असम वन विभाग को राज्य में एक सींग वाले गैंडे की रक्षा करने के लिए एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकारियों ने राष्ट्रीय उद्यान में एक वयस्क गैंडे को मारे बिना उसकी सींग को काट दिया। वन अधिकारियों को 9 मई को इस घटना के बारे में पता चला था। जंगल के अंदर मुवामारी इलाके में 10-12 साल की उम्र के एक वयस्क नर गैंडे को पाया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image