एएसआई ने थाने में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
मैनपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में पदस्थ एएसआई शंकर लाल सिदार ने थाना में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मैनपुर थाना में एएसआई शंकर लाल सिदार उम्र 58 वर्ष 1 नवंबर 2021से पदस्थ थे। वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी आत्महत्या से थाने में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस इसी जांच में जुट गई है। घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है।