चोरी के जेवरात खरीदी मामले में ऋषभ को हुई जेल
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के बैहर बालाघाट क्षेत्र के थाना बिरसा में वर्ष 2021 में लगातार 4 लूट के मामले दर्ज हुये थे। उक्त अपराधो में पूर्व में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। लूट के आरोपियों का मुख्य सरगना आरोपी दुर्गेश निषाद पिता श्यामलाल निषाद जाति केवट उम्र 28 साल निवासी ग्राम भिभौरी थाना सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा (कबीरधाम) छ. ग. को पुलिस की टीम बनाकर सरहदी थानों एवं राज्यों में तलाश की जा रही थी जो पुलिस द्वारा दिनांक 29/08/22 को पकड़ने में बडी सफलता प्राप्त हुई।
आरोपी से लगातार पूछताछ की गई तो उसने लूट की गई सम्पत्ति के बारे कवर्धा सराफा लाइन निवासी ऋषभ जैन पिता स्वं. महेन्द्र जैन उम्र 42 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास थाना कोतवाली कवर्धा जिला कबीरधाम छ.ग. को सोने चांदी के जेवरातों को बेचना बताया। पुलिस द्वारा दबिश देकर ऋषभ जैन को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर ऋषभ जैन द्वारा आरोपी दुर्गेश निषाद से सोने-चांदी के जेवरात खरीदना बताया एवं आरोपी ऋषभ जैन के कब्जे से दो मंगल सूत्र सोने के वजन करीबन 1 तोला तथा चांदी की सुतिया वजन करीबन 400 ग्राम कीमति 24000/- रुपये कुल मशरूका 80000 का मशरुका जत किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल दुर्गेश निषाद से जप्ती की गई. कुल संपत्ति 2,95,000/-रुपये की जप्त की गई। गिरफ्तार शुदा आरोपी ऋषभ जैन महावीर ज्वेलर्स को न्यायालयमें पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त सम्बन्घ में टीआई भरत नरोटिया मोबाइल पर चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी की निशान देहि पर ऋषभ जैन के पास से अभी 2 मंगलसूत्र व 1 चांदी की सुतिया मिली है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है आरोपीने ऋषभ जैन के पास और भी चोरी के सामान हो सकते है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है । आरोपी दुर्गेश व ऋषभ को पकड़ने में गठित टीम में उनि पंकज मुदगल, उनि जितेन्द्र जादौन, आर. 1306
दीपक पटेल, आर. 1066 अजीत तोमर आर 1168 राजेश यादव आर. 1339 मनीष जघेला, आर. 1123 रामेश्वर यादव, आर. 1432 अब्दुल गालिब की महत्वपूर्ण भूमिका रही । थाना बिरसा एवं मलाजखंड द्वारा संयुक्त रूप से गठित टीम एवं सायबर टीम द्वारा सराहनीय
कार्य किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी दुर्गेश एवं उसके साथियों एवं खरीद फरोक्त में शामिल सुनार ऋषभ जैन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। यंहा बताना लाजमी होगा कि आरोपी ऋषभ जैन भूमाफिया सराफा कारोबारी महावीर जैन ब पंकज जैन का भांजा है।

