नाबालिक से अनाचार : चंद घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने घर पर अकेली लड़की पाकर 25 वर्षीय लड़के द्वारा स्कूली छात्रा के साथ अनाचार के मामले में कार्रवाई की है। इस घटना के विषय में लड़की ने अपने माता-पिता को बताया। पुलिस में उसकी शिकायत किये जाने पर उरला थाने में अपराध क्र. 421/22 धारा 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत् मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया, तत्काल आरोपी के घरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे काफी प्रयास के बाद चंद घंटोे में पकड़ने में उरला पुलिस सफल रही। पीड़िता के अनुसार जब भी वह अकेले रोड पर आना-जाना करती थी तो आरोपी उसे तंग किया करता था।

