क्राइम पेट्रोल

जल्द मायके से लौटेगी तुम्हारी पत्नी : तांत्रिक ने किया था वादा, नहीं हुआ पूरा, फिर...

 जाजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर एक तांत्रिक की शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जनकारी दी।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image