क्राइम पेट्रोल

शराब कोचिया गिरफ्तार, 48 पौवा देसी मदिरा जब्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने शराब तस्कर के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है।  जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी भूपेंद्र ओगरे अपने घर ग्राम सांकरा में अवैध रूप से बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब अपने कब्जे में रखा है।

जिस पर तिल्दा नेवरा पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मौके पर पहुंचकर आरोपी को उनके घर की तलाशी लेने सहमति लेकर घर की तलाशी लेने पर उसके घर के अंदर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा 48 पौवा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक में 180 ML सीलबंद प्रति पौवा 110/-₹ की दर से कुल मात्रा 5280 रुपए का कुल 8. 640 बल्क लीटर शराब अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखते पाए जाने से समक्ष गवाहान विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। आरोप धारा अजमानती होने व प्रकरण विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया।

आरोपी : भूपेन्द्र ओगरे पिता प्रकाश ओगरे उम्र 21 साल साकिन- सांकरा वार्ड क्र.01 सतनामी पारा थाना तिल्दानेवरा जिला- रायपुर।

 

Leave Your Comment

Click to reload image