नियम तोड़ने वाले पंडाल पर कार्रवाई, डीजे संचालक गिरफ्तार...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर में गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व रायपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था करने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने डीजे धुमाल संचालकों का बैठक लेकर उच्च न्यायालय द्वारा डीजे-धुमाल संचालन के संबंध में जारी निर्देश दिशानिर्देशों के विषय में अवगत कराते हुए नियमानुसार डीजे धुमाल संचालन करने समझाईश दी थी। एसएसपी अग्रवाल ने अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने निर्देशित किया है। रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में इन नियमों की अवहेलना करने वाले पंडाल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डीजे संचालक को गिरफ्तार कर ध्वनि यंत्र जब्त कर लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर की रात्रि को यंग हिन्दू गणेशोत्सव समिति मेन रोड शंकर नगर के पास S.A.R. इवेंट के संचालक विक्की शादीजा पिता मोहन लाल शादीजा उम्र 29 वर्ष साकिन शादीजा कंपाउंड अवंति विहार थाना खम्हारडीह के द्वारा नियमों का उल्लंघन कर डीजे संचालन करने के पाए जाने से विधिवत कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की शादीजा से कार्यक्रम संचालन में लगे डीजे बॉक्स, एम्पलीफायर, मिक्सर मशीन व अन्य सामानों की जब्ती कर न्यायालय पेश किया गया।

