क्राइम पेट्रोल

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर हमला करने वाले नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 सितम्बर की रात्रि 10.30 बजे के करीब एसपीएल फैक्ट्री उरला से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे राजेन्द्र नगर निवासी कोमल निषाद को देखते ही एक लड़के ने शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, नहीं देने पर किसी वस्तु से सिर पर वार करके मौके से फरार हो गया।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.422/22 धारा 327 506बी, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी से घटना के विषय में जानकारी लेकर हमलावर लड़के की पहचान कर पुलिस पतासाजी में लग गई। आस-पास लोगों के पूछताछ करते हुये आखिरकार पुलिस, आरोपी को पकड़ने में सफल हो गई। हमलावर 17 वर्षीय विधि के साथ संघर्षरत बालक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image