गांजा तस्कर गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने गेट नं. 01 सर्विस रोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है, बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलखुश साव निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी दिलखुश साव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 15,000 रुपए जप्त किया, जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 146/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

