अवैध रूप से शराब बिक्री करते 1आरोपी गिरफ्तार
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धमतरी के मगरलोड थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करते 1आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई है।
थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मेघा में गौठान के पास अवैध रूप से शराब बिकी कर रहा है कि तस्दीकी हेतु तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवान किये। मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मेघा गौठान के पास घेराबंदी कर संदेही मुकेश साहू पिता जनक राम साहू उम्र 37 साल निवासी मेघा थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कुल कीमती करीबन 1360 रूपये एवं बिकी रकम 230 रूपये कुल जुमला 1590 रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप कमांक 215ध्2022 धारा 32 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत,प्रआरण्गोपी चंद्रकार,आरक्षक गोपाल चंद्राकर,आरक्षक कुनाल साहू, कमल घृतलहरे,महिला आरक्षक डुमेश्वरी भोयर,विद्या गजपाल, सैनिक महेश सिन्हा का रहा विशेष योगदान रहा।

