क्राइम पेट्रोल

चाकू मारकर हत्या, आधा दर्जन को पुलिस ने पकड़ा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर के माना थाना क्षेत्र में 4 और 05 सितंबर की दरम्यानी रात आर.एस. रेस्टाॅरेंट एवं ढ़ाबा में विजेन्द्र मारकण्डे और संजय बंजारे गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उक्त दोनों व्यक्तियों का रेस्टाॅरेंट के एक कर्मचारी से विवाद एवं मारपीट हो गया था। इसी बात को लेकर 5 सितंबर को रेस्टोरेंट से जुड़े लड़के वाहनो में विजेन्द्र मारकण्डे के घर जाकर उस पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में 234/22 भादवि. धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, घटना में संलिप्त कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग चाकू, 2 नग मोबाईल फोन और 01 नग कार क्रमांक सी जी/04/एन पी/7179 जप्त किया गया है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस की पकड़ से नेतई मण्डल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय ताण्डी, रोहित सागर और नानक तनेजा फरार हैं। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image