प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) शनिवार को न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, व्यक्तियों ने अपना नाम सावंत कुली और देव नारायण साहू बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास अल्प्राजोलम एवं निट्राजेपम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर आरोपी सावंत कुली एवं देव नारायण साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 336 नग अल्प्राजोलम एवं निट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 01 नग एफ जेड मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 85,000/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 283/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

