क्राइम पेट्रोल

चोर गिरोहों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस को सूचना देने वाले की चाकू मारकर हत्या

 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंडस्ट्रीयल एरिया के हथखोज में इंजीनियरिंग पार्क के समीप शनिवार सुबह सुबह खुर्सीपार निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व उद्योगों में चोरी करने वाले दो गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसके कारण मृतक द्वारा पुलिस को सूचना देने की बात सामने आई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को फोन करने वाले युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिये। हत्या के बाद सभी लोग मौके से भाग गए। इस मामले में भिलाई पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस से प्राप्त जानकारीअनुसार औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में सक्रिय दो चोर गिरोह के बीच झगड़े के दौरान एक की हत्या की गई है। 10 सितंबर की सुबह 4 बजे एक चोर गिरोह के लोग इंजीनियरिंग पार्क बाबा धाम मंदिर के पास बैठे हुए थे। उसी दौरान दूसरे गिरोह के अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक निवासी मांझी चौक खुर्सीपार ने उन्हें देखकर डायल 112 को फोन कर दिया। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच वहीं पर दोनों गिरोह के 20 से 22 लोग इकठ्ठा हुए। वहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक रजक उर्फ सोनी के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। सुबह जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो भिलाई-3 थाने को फोन पर सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए दो संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

 

छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक (23 साल) निवासी खुर्सीपार मांझी चौक ने डायल 112 को फोन से जानकारी दी कि एक चोर गिरोह द्वारा चोरी के फिराक में प्लानिंग की जा रही। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह यह पता चला कि पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक रजक उर्फ सोनी के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग गए।

Leave Your Comment

Click to reload image