क्राइम पेट्रोल

पशु क्रूरता के मामले में ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार, किया था यह घिनौना काम...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलाईगढ़ विधानसभा के सिंधीचुआ मार्ग के खेत में तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने लगभग 11 गायों के पैरों को रस्सी बांधकर उनके खेत में फेंक दिया था। मौके पर भटगांव पुलिस पहुँच कर पूरे मामलें का जाँच करते हुये अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कर विवेचना में लिया गया था। इसी बीच इस मामलें में शनिवार देर शाम सिंधीचुआ के कुछ ग्रामीणों ने ट्रेक्टर से गायों को फेकने वाले ट्रेक्टर चालक और मालिक को पकड़कर भटगांव थाना लाया और पूछताछ की।

 
 
गौरतलब पकड़े गए युवक ट्रेक्टर चालक मालिक का लड़का बता रहा है और जो ट्रेक्टर में गायों को बछौर डीह के स्कूल के पास से लोडकर छोड़ने इनके पिता और स्वयं आया था। जिसमें कुल 11 आवारा पशुओं को लोडकर सिंधीचुआ के खेत में लाया गया और रात को तकरीबन 1 बजे के आसपास खेत में फेंककर चला गया। पकड़े गए युवक के बताए अनुसार इस पूरे मामले में बछौरडीह  के सरपंच, उपसरपंच सहित कुछ ग्रामीण शामिल है। बहरहाल भटगांव पुलिस ट्रेक्टर चालक और उसके पिता सहित और कुछ लोंगों को पकड़कर थाना लाया है पूछताछ कर रही हैं। जिसके बाद इसमें शामिल और आरोपियों को पकड़ने आगे की कार्यवाही करेगी। बताया जा रहा कि इन गायों को झोड़ने के एवज में ट्रेक्टर मालिक को 3500 रुपये किराया दिया गया था।

अब देखने वाली बात होगी कि इस  क्रूरता में शामिल आरोपियों के खिलाफ क्या कुछ कार्यवाही की जावेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image