क्राइम पेट्रोल

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को दिया जायेगा पुरस्कार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने घोषणा की है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी राजेश चंद्राकर, पिता दिनेश चंद्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी रेत्राकला, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।     

     इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर 07752-223330 मो.नं. 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर 07752-222191 मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image