क्राइम पेट्रोल

6 साल की मासूम को कुरकुरे और बिस्किट का लालच देकर जंगल में ले गए दो नाबालिग लड़के, किया गैंगरेप

 

बैतूल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला बैतूल से सामने आया। यहां पर 6 साल की मासूम बच्ची को दो नाबालिग लड़के कुरकुरे और बिस्किट का लालच देकर जंगल ले गए और मासूम के साथ सामूहिक दुराचार किया। दोनों नाबालिग लड़के बच्ची के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली टीआई ने अपाला सिंह ने दी जानकारी
बता दे बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में 6 साल की मासूम बच्ची हैंड पंप पर पानी भर रही थी, तभी गांव के दो लड़के उसके पास आए। जिनकी उम्र 15 से 16 साल के बीच है। दोनों नाबालिगों ने बच्ची से कुरकुरे और बिस्किट खाने का बोला और कहा कि बिस्किट कुरकुरे दिलाने के बाद उसे दादी के पास खेत में छोड़ देंगे। इसके बाद दोनों नाबालिग बच्ची को जंगल ले गए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद दोनों नाबालिक बच्ची को लेकर गांव वापस आ रहे थे, तभी बच्ची की दादी ने देखा तो दोनों आरोपी मासूम बच्ची को छोड़कर भाग गए। बच्ची की हालत खराब होते देखकर दादी समझ गई और तुरंत उसे अपने घर ले गई। इसके बाद घरवालों ने डायल हंड्रेड को फोन लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ गैंगरेप पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि बच्ची की कंडीशन थोड़ी ठीक नहीं है। दोनों आरोपियों को हमने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे इससे पहले राजधानी भोपाल के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम के साथ बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां बस ड्राइवर पर मासूम के साथ दुराचार करने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सुबह 7 बजे अधिकारियों के साथ बैठक कर दुष्कर्म के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे साथ ही स्कूल में स्टाफ से लेकर हर व्यक्ति के परीक्षण करने के आदेश भी दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image