डोंगरगढ़ में मिला 3 दिन से लापता आरक्षक...
भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले 3 दिनों से लापत सीपीएस कार्यलय में तैनात आरक्षक का पता लग गया है। पुलिस की मेहनत के बाद लापता आरक्षक डोंगगढ़ में मिल गया है। यह पूरा मामला भिलाई पावर हाउस का है, जहां सीपीएस कार्यलय में आरक्षक के रुप में काम करने वाला सतीश साहू पीछले तीन दिन से लापता था। आरक्षक के ऐसे गायब हो जाने के बाद कार्यलय में हड़कंप मचा हुआ था। सीएसपी आरक्षक 20 सितंबर रात से लापता था।
गुमशुदा हुए आरक्षक की जांच पड़ताल में पुलिस ने दिन रात एक कर दिए थे। भिलाई नगर थाने में दर्ज इस मामले यह बात सामने आई है कि आरक्षक अपना मोबाइल और वाहन ऑफिस में रख कर निकला था। जिसकी वजह से ना तो कॉल किया जा सकता था ना ही कहीं ट्रैक। जिसकी वजह से पुलिस को खोजने में 3 दिन का वक्त लग गया। अब सवाल यह उठता है कि आरक्षक साहू बिना किसी को बताए गायब क्यों और कैसे हो गया? इसका जवाब तो स्वयं आरक्षक ही दे सकता है। फिलहाल आरक्षक को लाने पुलिस की टीम भिलाई नगर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

