इंग्लैड-पाकिस्तान मैच पर दांव लगा रहे 5 सट्टेबाज गिरफ्तार
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंग्लैड पाकिस्तान क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ऑनलाइन सट्टा में लाखों के हिसाब के साथ नकद 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन सट्टा लेने सटोरियों के संभावना को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया था। मुखबिर से मिले पुख्ता सूचना पर पुलिस की टीम शहर के संजय मार्केट, चांदमारी और महामाया मंदिर उर्दना के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ले रहे आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेते पकड़ा है। उनके पास से लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब पर्ची एवं नगद रकम 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया। इसके अलावा मोबाइल भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में संजय मार्केट से आरोपी विनोद सारथी पिता मनोज सारथी 36 साल निवासी जोगीडीपा व दिलीप चौहान पिता केदारनाथ चौहान 38 साल निवासी कयाघाट जूटमिल को पकड़ा है। वहीं चांदमारी से पिंटू हलवाई पिता स्व. कान्हा हलवाई 40 साल निवासी चांदमारी कोतवाली व महामाया मंदिर उर्दना के पास से इमरान अंसारी पिता स्व. बसीर अंसारी 23 साल उर्दना बस्ती कोतवाली व संजय पासवान पिता सुरेश पासवान 22 साल उर्दना बस्ती कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक प्रमिला महंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

