कौहाबाहरा में 5 बोरी डीएपी व 14 बोरी सुपर फास्फेट खाद चोरी, तीन गिरफ्तार
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 19 व 20 अगस्त के मध्य घटना स्थल ग्राम कौहाबाहरा बाजार चौक स्थित गोदाम में रखे 05 बोरी डीएपी खाद व 14 बोरी सूपर फोस्फट खाद कीमती करीब 13220 रुपए को अज्ञात व्यक्ति की ओर से चोरी कर ले गया है, कि प्रार्थी हीरासिंग मरकाम पिता फत्तेसिंग मरकाम उम्र 49 वर्ष साकीन गुहाननाला थाना दुगली की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 09/22 धारा 457,380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से गंभीरता से लेते तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंग के नेतृत्व में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी व स्टाफ की ओर से आसपास के तकनीकी साक्ष्यों व मूखबिर सूचना के आधार पर एवं संदिग्धों से पूछताछ किया गया,
पूछताछ के दौरान संदेही प्रेमशंकर उर्फ गणेश ध्रुव पिता किशोर कुमार ध्रुव उम्र 25 वर्ष साकीन कौहाबाहरा थाना दुगली, डिगेश्वर उर्फ गोलु सेन पिता कनक प्रसाद सेन उम्र 30 सा व कौहाबाहरा थाना दुगली, ओमप्रकाश उर्फ लोकनाथ मंडावी पिता आयतू राम मण्डावी उम्र 22 वर्ष साकीन कोलियारी थाना दुगली जिला धमतरी की ओर से घटना कारित करने कबूल करते हुए चोरी किये 02 बोरी कीमती 900 रुपए व घटना में प्रयुक्त किये गये आरोपीगणों के मेमोरेण्डम साक्ष्य के आधार पुराना थाना परिसर में फारेस्ट विभाग के बने मकान के कमरा से जप्त किया गया है व बाकी 12 नग रासायनिक खाद को तीनों मिलकर बेचकर पैसा को खर्च कर देना बताये है आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया।

