यौन उत्पीड़न का आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सिटी कोतवाली में गुरुवार को पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत की, जिस पर कारर्वाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक में 29 सितंबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित द्वारा सिटी कोतवाली में आरोपी युवक मोहम्मद अफरीदी ग्राम काजी कैरी थाना बौंसी जिला बांका बिहार निवासी हाल मुकाम इंदिरा नगर के विरुद्ध यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत की गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में टाइल्स कार्य करने के दौरान 29 सितंबर को लगभग 4:00 बजे आसपास आरोपी मोहम्मद फरीद के द्वारा पीड़ित महिला के साथ जोर जबरदस्ती की गई है। पीड़ित महिला के शिकायत की गंभीरता तत्काल संज्ञान में लेते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के सुपरविजन में कोतवाली पुलिस मनीष नागर एंड टीम द्वारा महिला की लज्जा भंग करने वाले कुकर्मी आरोपी को चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर जुर्म पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेजा गया है।

