क्राइम पेट्रोल

दो शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम सलौनीकला गाँव में 10वी के नाबालिग छात्र ने अपने ही घर में फाँसी लगा ली। छात्र का बड़ा  भाई हिमालय केंवट जब घर आया तो अंदर से मृतक दरवाजा बंद कर फाँसी लगा ली थी। घटना की जानकारी भटगांव पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परीक्षण किया। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने  सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर आरोप लगाया है। मृतक ने किसी साहू व नारंग सर पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक गुरुवार को 1:30 बजे घर से परीक्षा के लिये निकला था, जहां गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान शिक्षकों के साथ किसी बात को लेकर मृतक की कहा सुनी हुई जिसके बाद ही घर आकर फांसी लगा ली। बहरहाल अब इस मामले में भटगांव पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

अब देखना है कि इस तरह से घटना सामने आने पर शिक्षकों पर किस प्रकार की कार्यवाही करेगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image