पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भूत प्रेत का डर दिखा कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। छग सहित राजस्थान,पंजाब,मध्यप्रदेष,हिमांचल प्रदेश में कर चुके हैं ठगी की धटनाएं। रायपुर जनजागरूकता देश में एक से अधिक राज्यों में धूम घूमकर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। वही पकड़े गए इन आरोपियों सेे करोड़ो की ठगी की जानकारी मिली है। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रषांत अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेष्वरी ने बताया है कि मामले में आरोपी सुषमा प्रभाकर पाटिल पति प्रभाकर पाटिल 48 साल षिवषक्तिनगर जामनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र व अषोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा पिता नाथूलाल भोलावत 54 साल गुजरात हाउसिंग बोर्ड बाम्बे मार्केट थाना वराछ रोड जिला सूरत गुजरात को गिरफतार किया है । पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने मिलकर छग के रायपुर बलौदाबाजार सहित पंजाब राजस्थान म प्र हिमाचल प्रदेश व उतराखंड राज्यों में धटनाएं की है । उन्होंने बताया कि आरोपी भूत प्रेत का डर दिखाकर पूजापाठ करने का झांसा देकर ठगी किया करते थे। इन लोगों से दो दर्जन घटनाएं करने की जानकारी मिली है।
पुलिस ने बताया कि रायपुर के पुरानी बस्ती की रहने वाली रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे परिवार के साथ फरवरी 2022 में उज्जेैन के महाकालेष्वर मंदिर दर्षन के लिए गई थी । जहां आशुतोष नामक सन्यासी से हुई उसने अपने साथी आरती पाटिल द्वारा हस्तारेखा देखकर भविष्य बताने की जानकारी दी । दर्शन के दौरान दोनों साथ रहे और अपना मोबाइल नंबर दे दिया । दर्षन कर लौटकर आने के बाद महिला रेखा साहू से बातचीत करते रहे। इसी दौरान जून 2022 में परिवार पर भूत प्रेत का डर दिखाकर सोने चांदी के जेवरातों व नगदी रकम को दोगुना करने का प्रलोभन दिया। इसमें अलग अलग तिथियों में रायपुर आकर महिला व रिश्तेदारों से 67 तोला सोना कीमत 33 लाख 50 हजार व नगदी 42,लाख रूप्ए की ठगी की और फरार हो गए थे इस शिकायत पर पुलिस ने एक विषेष जांच टीम बनाकर जांच कर रही थी तकनीकी विशलेषण के दौरान आरोपियों के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली जहां से गिरफतार किया गया है। पूछताछ में दोनो ने अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाम बदलकर वारदात किया करते थे तथा अलग अलग फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था।

