क्राइम पेट्रोल

युवक का अपहरण करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पैसों के मामूली विवाद पर युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धरदबोचा। शुक्रवार सेक्टर-27 नवा रायपुर में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ निवासरत आकाश रंजन को उसके पुराने रूम में रह रहे साथियों ने जबरन उठाकर सेक्टर-29 स्थित किराए के घर में ले जाकर कमरे में बंद कर मारपीट की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना अपहृत युवक आकाश की गर्लफ्रैंड ने तत्काल पुलिस को दी। राखी थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने टीम का गठन कर बदमाशों के चंगुल से अपहृत आकाश को छुड़वाया। इस दौरान पुलिस आने की खबर सुनते ही आरोपी रफूचक्कर हो गए।


राखी थाना प्रभारी जयसवाल ने बताया कि पीड़ित के बयान व साक्ष्यों के आधार पर सभी फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम को लगाया गया था, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की धरपकड़ की गई व 6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज मारपीट करने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image