क्राइम पेट्रोल

सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, हत्या की लगी धारा

 


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Sagar Dhankar murder case में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक के मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और दंगा समेत अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए हैं। इस मामले में कोर्ट ने 2 फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं। आपको बता दें कि जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में सुशील कुमार का हाथ बताया गया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सुशील कुमार को इसी साल मई में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 4 मई 2021 को सागर धनखड़ की दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बुरी तरह से पिटाई की गई थी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में सुशील कुमार को भी देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुमार और उनके कुछ साथियों को अरेस्ट कर लिया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और सुशील कुमार जेल में हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image