क्राइम पेट्रोल

वसूली कर लौट रहा था फाइनेंस कंपनी का एजेंट,फिर असलहा दिखा बदमाशों ने दिया इस घटना को अंजाम

 

गोरखपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। loot in Gorakhpur: गोरखपुर के बेलघाट थानाक्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रों फाईनेंस कंपनी के एजेंट को असलहा दिखा 1.80लाख रुपए लूट लिए।एजेंट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट रात में वसूली कर लौट रहा था।अभी वह बेलघाट के शाहपुर ईट भठ्ठे के पास पहुंचा ही था कि कुुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और असलहा दिखा उसके पास रखे 1.80 लाख रुपए लूट लिए।फिर उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पहले एजेंट अशफाक ने पुलिस को ढ़ाई लाख रुपए लूट की बात बताई थी।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के एजेंट से पूरी जानकारी ली गई है।सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रही हैं लूट की घटनाएं
गोरखपुर में लूट की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।अभी पिछले महीने ही खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने एक लाख लूट लिए थे।यह घटना हुई थी खूनीपुर के घी व्यापारी सविता जालान के साथ।इनकी दुकान पर मुनीम का काम करने वाले विनय कुमार व सूरज पौने छह लाख रुपए जमा करने बैंक जा रहे थे। बैंक से पहले ही बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर इनके पैसे लूट लिए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image