6.5 करोड़ कैश : कार्रवाई के दौरान ईडी ने जब्त किए करोड़ों के जेवरात
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। कोयला घोटाला मामले में चल रही कार्रवाई में ईडी ने अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी किया है। इनमे आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मी तिवारी और सुनील अग्रवाल को 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है। वहीं रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले में जांच जारी है। ईडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी व सोना-चांदी बरामद हुआ है।
ट्विटर हैंडल में लिखा गया- ईडी ने तलाशी अभियान चलाया और बेहिसाब नकदी, सोना और सराफा आदि के रूप में लगभग 6.5 करोड़ रुपये जब्त किए। विशेष अदालत, पीएमएलए, रायपुर ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 व्यक्तियों (1 आईएएस अधिकारी सहित) को 21 अक्टूबर तक 8 दिनों के लिए हिरासत में लिया है।

