क्राइम पेट्रोल

लड़का-लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

केशकाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़का और एक लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों को गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

प्रेमियों को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेमी की पत्नी, सरपंच, पंच समेत 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उड़न्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image