बार में तोड़फोड़-मारपीट के मामले में नाबालिग समेत 4 और गिरफ्तार...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के बार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग सहित 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की रात में तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आक्टोपस बार के कर्मचारी बार बंद कर रहे थे। इसी दौरान बार में बैठे युवक कांच के गिलास को तोड़ते हुए बाहर निकल रहे थे, मना करने पर युवकों ने बार के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था। वहीं आज नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी राकेश साहू, इकबाल खान, सोनू नायडू और एक नाबालिग को आज गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश साहू पिता ललीत साहू उम्र 20 वर्ष साकिन तेलीबांधा पानी टंकी के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
इकबाल खान पिता नजीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन तेलीबांधा मौली मंदिर के पास मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर
सोनू नायडू पिता विजय नायडू उम्र 22 वर्ष साकिन तेलीबांधा मौली मंदिर के पास मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक

