चाकू के साथ युवक पकड़ाया
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोतवाली पुलिस ने शहर के युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्व आम्र्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विंध्यवासिनी वार्ड निवासी नरेन्द्र बावने उम्र 29 वर्ष पिता स्व. शिवाजी बावने को उस वक्त गिरफ्तार किया गया।
जब वह चाकू लेकर घूम रहा था तब उसे पुलिस ने पकडा। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी नरेश बंजारे, कोतवाली से उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सहायक उप निरीक्षक जीआर साहू, अनिल यदु, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी, विरेन्द्र सोनकर तथा झमेल राजपूत शामिल रहे।

