क्राइम पेट्रोल

नौकरी के नाम पर झांसा दे कर लाखों की ठगी...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अस्पताल में नौकरी के नाम पर झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को अस्पताल मे डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 3 लाख रूपए की ठगी की है। यह मामला खमतराईथाना क्षेत्र का है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रतिभा साहु ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी चंद्रकांत वर्मा ने 6 जून से 31 सितंबर के बीच अम्बेडकर अस्पताल मे डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 3 लाख रू लेकर धोखाधड़ी की। खमतराई थाना पुलिस ने भादवि 420 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image