अस्पताल के सामने लहरा रहा था चाकू, पुलिस ने पकड़ा...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धारादार चाकू से साथ आरोपी विनोद दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को मेकाहारा अस्पताल के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे आरोपी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद दास मानिकपुरी पिता स्व. भागवत दास मानिकपुरी उम्र 29 साल निवासी भाटागांव बताया। वही उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापरा में अपराध क्रमांक 248/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
विनोद दास मानिकपुरी पिता स्व. भागवत दास मानिकपुरी उम्र 29 साल निवासी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर

